Edited By Sunita sarangal, Updated: 19 Sep, 2026 12:32 PM

लंबे समय से लंबित इस परियोजना के पूरा होने पर स्थानीय निवासियों ने खुशी जताई और इसे क्षेत्र की कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
राजौरी(शिवम बक्शी): जिले में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना पूरी हो गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत निर्मित 60 मीटर लंबे मोटरेबल सोलकी पुल को पूरा कर वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।
जानकारी के अनुसार करीब 558.60 लाख की लागत से निर्मित इस पुल से क्षेत्र के लगभग 1.5 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। पुल के चालू होने से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था भी सुगम होगी।
लंबे समय से लंबित इस परियोजना के पूरा होने पर स्थानीय निवासियों ने खुशी जताई और इसे क्षेत्र की कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। पुल के शुरू होने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलने के साथ दैनिक परिवहन में भी सुविधा होगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here