Kashmir में भारी बारिश के साथ हुई Snowfall, सफेद चादर में लिपटा ‘धरती का स्वर्ग’

Edited By Sunita sarangal, Updated: 17 Sep, 2026 11:56 AM

snowfall in kashmir

जानकारी के अनुसार, श्रीनगर में पिछले 24 घंटों में 8.2 mm बारिश दर्ज की गई, जबकि काज़ीगुंड, पहलगाम और गुलमर्ग में क्रम से 13.4 mm, 13 mm और 13.2 mm बारिश हुई।

श्रीनगर(मीर आफताब): उत्तरी कश्मीर की गुरेज घाटी में आज ताजा बर्फबारी हुई। इसके चलते घाटी पूरी तरह से सफेद चादर में ढक गई।

जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को उत्तरी कश्मीर की गुरेज घाटी में काबुल गली में ताज़ा बर्फबारी हुई, जबकि कश्मीर में भारी बारिश हुई, दक्षिणी कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश हुई।

जानकारी के अनुसार, श्रीनगर में पिछले 24 घंटों में 8.2 mm बारिश दर्ज की गई, जबकि काज़ीगुंड, पहलगाम और गुलमर्ग में क्रम से 13.4 mm, 13 mm और 13.2 mm बारिश हुई। जम्मू डिवीज़न के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश दर्ज की गई, जिसमें पिछले 24 घंटों में उधमपुर में 117.8 mm, जम्मू में 112.9 mm और कटरा में 45.2 mm बारिश हुई।

इस बीच लगभग 4,167 मीटर की ऊंचाई पर स्थित काबुल गली में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई, जिससे ऊंचाई वाले दर्रे और आसपास के इलाकों में बर्फ की नई परत बिछ गई। यह दर्रा गुरेज में तुलैल घाटी को लद्दाख के द्रास सेक्टर की ओर मुश्कोह घाटी से जोड़ता है।

बर्फबारी से कोई बड़ी दिक्कत नहीं हुई, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों की ओर जाने वाले यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई। मौसम की इस हलचल से पूरे इलाके में तापमान में भी गिरावट आई और ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बनी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!