Edited By Sunita sarangal, Updated: 22 Sep, 2026 03:56 PM

इसके बाद बहुत ही शांतिपूर्वक ढंग से विवाहिता का संस्कार कर दिया गया।
जम्मू डेस्क(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू एस.पी. हेडक्वार्टर अन्ना लता सिन्हा ने सुषमा देवी की मौत के मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि कल गांव सई सरदारी में एक बहुत ही दुखद मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि सुषमा देवी का शव फंदे से लटका पाया गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एस.पी. हेडक्वार्टर ने आगे कहा कि इस मामले में जो 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में लिया गया है। महिला के परिजन और गांव वाले इस घटना से काफी दुखी थे और उनके द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे थे। इस सभी के चलते सुषमा देवी का संस्कार गांव में करने का फैसला लिया गया। इसके बाद बहुत ही शांतिपूर्वक ढंग से विवाहिता का संस्कार कर दिया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here