Rajouri में चोरी की वारदातों से हड़कंप, पुलिस खंगाल रही CCTV

Edited By Neetu Bala, Updated: 21 Sep, 2026 03:40 PM

spate of thefts causes panic in rajouri

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने के प्रयास कर रही है।

राजौरी  (शिवम) :   सीमावर्ती जिला राजौरी के नौशहरा क्षेत्र के थाथी पुल के पास चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर दो दुकानों को निशाना बनाया है। चोरों ने एक किराना दुकान गुरु कृपा ग्रॉसरी स्टोर और एक कूरियर सेवा केंद्र में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हुई है, जिसमें संदिग्ध दुकान के आसपास घूमते और वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने के प्रयास कर रही है। मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!