Edited By Sunita sarangal, Updated: 24 Sep, 2026 10:31 AM

जम्मू में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से आखिरकार लोगों को राहत मिल गई है।
जम्मू(रोशनी): जम्मू में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से आखिरकार लोगों को राहत मिल गई है। वीरवार सुबह से ही जम्मू के मौसम के मिजाज में बदलाव देखा गया और जम्मू संभाग के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है और लोग सुहावने मौसम का आनंद लेते देखे जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से लोग गर्मी से काफी परेशान थे और बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार मौसम ने करवट बदली।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन सितंबर के आखिर में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने पहले ही जम्मू-कश्मीर दोनों संभागों के लिए अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार 28 और 29 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। फिलहाल आज सुबह से शुरू हुई बारिश से जम्मू के लोगों ने गर्मी से बड़ी राहत की सांस ली है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here