Edited By Sunita sarangal, Updated: 15 Sep, 2026 01:16 PM

स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त सड़क मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है और सड़क पर जगह-जगह मलबा पड़ा हुआ है
राजौरी(शिवम): राजौरी शहर में बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के पास मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त सड़क मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है और सड़क पर जगह-जगह मलबा पड़ा हुआ है, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क पर मलबा पड़े होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य वाले स्थानों पर सड़क से मलबा हटाने के साथ सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here