मां वैष्णो देवी कटड़ा के Helipad पर आग लगने की घटना, मची अफरा-तफरी

Edited By Neetu Bala, Updated: 20 Sep, 2026 01:22 PM

fire breaks out at the mata vaishno devi helipad in katra

माता वैष्णो देवी हेलीपैड कटड़ा पर बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने की खबर सामने आई है।

कटड़ा ( अमित शर्मा )  :   माता वैष्णो देवी हेलीपैड कटड़ा पर बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने की खबर सामने आई है। जिसके बाद मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई और आग पर काबू पाने के लिए इंतजाम शुरू कर  दिए गए। दमकल विभाग श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की टीमों की संयुक्त प्रयास के चलते आज की घटना पर काबू पाया गया। आग लगने के  दौरान हेलीपैड टर्मिनल पर पड़े कंप्यूटर पर अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

PunjabKesari
 
जानकारी के अनुसार कटड़ा के हेलीपैड टर्मिनल में रविवार देर रात करीब 3 बजे अचानक आग लगी। आग लगने की खबर मिलते ही कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जैसे ही आग लगने की सूचना पुलिस और श्राइन बोर्ड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किए गए और मौके पर कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंची और कड़ी मुशक्कर के बाद आग पर काबू पा लिया गया।  शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।  बता दें कि इस घटना में टर्मिनल के अंदर कॉफी शॉप, डोनेशन काउंटर और टिकट बुकिंग काउंटर के आस पास लगी। आधी रात का समय होने के कारण यहां किसी जानी नुकसान से बचाव रहा, जबकि अधिकारियों द्वारा हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।  

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!