Hospital में Labor Room के पास लगी आग, आसमान तक उठा धुआं, मचा हड़कंप

Edited By Sunita sarangal, Updated: 19 Sep, 2026 11:42 AM

poonch hospital fire incident

आग लगने से भारी धुंआ उठने लगा जो नगर में दूर तक दिखाई देने लगा।

पुंछ(धनुज शर्मा): नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल परिसर में शनिवार को सुबह अचानक अस्पताल की वार्ड,लेबर रूम और जनरेटर रूम के बीच के स्थान पर रखे पुराने सामान में अचानक आग लग गई। आग लगने से भारी धुंआ उठने लगा जो नगर में दूर तक दिखाई देने लगा। इस बीच अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मोहम्मद शफीक, सफाई कर्मचारी नन्ना गिल और अस्पताल में पानी चलाने वाले सोनू ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल में पानी की सप्लाई वाली मोटर से आग बुझाने का काम शुरू कर दिया और फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। इससे अस्पताल में बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार इस घटना में केवल अस्पताल की तीन खिड़कियां जलने की सूचना है। हालांकि धुआं अधिक होने के कारण लेबर रूम से कुछ समय के लिए मरीजों को दूसरे वार्ड में भी शिफ्ट करना पड़ा। इस घटना को लेकर अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मोहम्मद शफीक का कहना है कि पुराने सामान और फाइबर में आग लगी है जिसके कारणों की जांच की जाएगी। उन्होंने समय रहते आग पर काबू पा लिया नहीं तो बड़ा हादसा पेश आ सकता था क्योंकि जहां आग लगी है वह स्थान उनके वार्डों से 10 मीटर की दूरी पर है। उसके पास ही जनरेटर रूम और बैटरी सिस्टम भी लगा हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!