Sopore के Hotel में लगी भयानक आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

Edited By Sunita sarangal, Updated: 19 Sep, 2026 11:29 AM

fire incident in sopore hotel

घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

सोपोर(मीर आफताब): बारामूला जिले के सोपोर में डाक बंगले के पास स्थित होटल मातामाल की ऊपरी मंजिल पर शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां, सोपोर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए तथा आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है।

आग लगने से होटल को हुए नुकसान का अभी तक आकलन नहीं हो पाया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!