Edited By Sunita sarangal, Updated: 23 Sep, 2026 11:02 AM

मौत की सही वजह का पता लगाने के लिए दोनों पुलिसकर्मियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल रामबन लाया गया है।
रामबन(बिलाल वानी): जम्मू संभाग के रामबन जिले से एक खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार रामबन के डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइन्स (DPL) में तैनात दो पुलिसकर्मियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मामले की जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि रामबन के डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइन्स (DPL) में तैनात दो पुलिसकर्मियों की मौत बटोत पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाले सना (Sanna) में संदिग्ध हालात में हो गई। मृतकों की पहचान SGCT मोहम्मद याकूब चौधरी (51) पुत्र हाशम दीन, निवासी झटगली; और हेड कॉन्स्टेबल फरीद अहमद (48) पुत्र गुलाम मोहम्मद, निवासी भट्टी, मैत्रा के तौर पर हुई है।
मौत की सही वजह का पता लगाने के लिए दोनों पुलिसकर्मियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल रामबन लाया गया है। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और आगे की जानकारी का इंतज़ार है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here