Edited By Sunita sarangal, Updated: 23 Sep, 2026 04:12 PM

आशंका जताई जा रही है कि कबूतर पाकिस्तान की ओर से सीमा पार कर यहां पहुंचा हो।
आर.एस. पुरा(मुकेश): आर.एस. पुरा सेक्टर की एक बॉर्डर पोस्ट पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक कबूतर मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। कबूतर के पैर में एक रिंग लगी हुई थी, जिस पर पाकिस्तानी मोबाइल नंबर अंकित बताया जा रहा है।
आशंका जताई जा रही है कि कबूतर पाकिस्तान की ओर से सीमा पार कर यहां पहुंचा हो। पिछले करीब एक माह में सीमा क्षेत्र के नजदीक इस तरह का यह दूसरा मामला सामने आया है।
कबूतर के पैर में लगी रिंग और उस पर दर्ज नंबर को लेकर सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि कबूतर कहां से आया और उसके पैर में पाकिस्तानी नंबर वाली रिंग लगाने का उद्देश्य क्या था। पूरे मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता बरत रही हैं और जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here