Rajouri में आतंक के खिलाफ एक और Action, आतंकी मददगार की लाखों की संपत्ति कुर्क

Edited By Sunita sarangal, Updated: 16 Sep, 2026 10:23 AM

property of ogw seized in rajouri

पुलिस के अनुसार नियाली थन्नामंडी निवासी नज़रात हुसैन पुत्र मोहम्मद सादिक की संपत्ति को कुर्क किया गया है।

राजौरी(शिवम) : आतंकवाद व उससे जुड़े सहायता तंत्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजौरी पुलिस ने थानामंडी क्षेत्र में एक आतंकी मददगार की अचल संपत्ति को कानूनी प्रावधानों के तहत कुर्क किया है। पुलिस थाना थानामंडी में दर्ज एफ.आई.आर. नंबर-04/2011, धारा-3/4 ई.एंडआई.एम.सी.ओ. एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार नियाली थन्नामंडी निवासी नज़रात हुसैन पुत्र मोहम्मद सादिक की संपत्ति को कुर्क किया गया है। कुर्क की गई भूमि खसरा नंबर-33, 34, 39, 51, 52, 53, 58, 59, 60, 65 और 89 में शामिल है। उक्त भूमि का कुल क्षेत्रफल 1 कनाल 2.5 मरले है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में भूमि पर कुर्की संबंधी बोर्ड भी लगाए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि संपत्ति को कानून के तहत कुर्क किया गया है। राजौरी पुलिस ने कहा कि आतंकवाद और उसके समर्थन तंत्र को खत्म करने के लिए आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि राजौरी पुलिस ने आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन ओवरग्राउंड वर्करों को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के तार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े बताए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!