Edited By Neetu Bala, Updated: 17 Sep, 2026 02:50 PM

इसके बाद से ही सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन को जारी रखा गया है, जिसके च लते सफलता भी हासिल हुई है। सुरक्षा बलों द्वारा एक ओवर ग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया गया है जिससे पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद है।
उधमपुर ( धनुज ) : उधमपुर में चल रहे ऑपरेशन के सिलसिले में सुरक्षा बलों द्वारा एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है, जिस पर ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) होने का शक है। सुरक्षा बल इलाके में जांच और तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मजालता थाना क्षेत्र में बुधवार रात संदिग्ध आतंकी की मौजूदगी की सूचना पर सेना की ओर से रॉकेट लॉन्चर से करीब 4-5 राउंड फायर किए। इसके बाद आज सुबह जानकारी मिली है कि मुठभेड़ दौरान 2 आतंकी ढेर हो गए हैं। इसके बाद से ही सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन को जारी रखा गया है, जिसके च लते सफलता भी हासिल हुई है। सुरक्षा बलों द्वारा एक ओवर ग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया गया है जिससे पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here