Edited By Neetu Bala, Updated: 20 Sep, 2026 05:41 PM

रेल यात्रियों की लगातार बढ़ रही अतिरिक्त भीड़ और आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला किया है।
जम्मू ( तनवीर ) : रेल यात्रियों की लगातार बढ़ रही अतिरिक्त भीड़ और आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला किया है। यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 12425/12426 नई दिल्ली - जम्मू तवी - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में अस्थायी आधार पर एक अतिरिक्त थर्ड एसी (3AC) कोच की बढ़ोतरी की जा रही है। इस अस्थायी बढ़ोतरी के बाद यह गाड़ी अपने निर्धारित लोड के स्थान पर 22 कोचों के साथ संचालित होगी।
अस्थायी बढ़ोतरी का कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है :-
गाड़ी संख्या 12425 नई दिल्ली - जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से दिनांक 19, 20, 25, 30 सितम्बर और 01 अक्टूबर 2026 को एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच के साथ प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 12426 जम्मू तवी - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस जम्मू तवी से दिनांक 20, 21, 26 सितम्बर और 01, 02 अक्टूबर 2026 को अतिरिक्त थर्ड एसी कोच के साथ संचालित होगी।
इस निर्णय से खास तौर पर वेटिंग लिस्ट में चल रहे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें कन्फर्म बर्थ मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल ने यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here