Edited By Sunita sarangal, Updated: 18 Sep, 2026 12:46 PM

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मांग उठाई कि लंबेड़ी क्षेत्र में राजमार्ग के समीप अग्निशमन वाहन की स्थायी व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं के दौरान समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।
राजौरी(शिवम): जम्मू-राजौरी मार्ग पर बीती रात डंडेसर क्षेत्र के पास अचानक एक ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के फायर फाइटर्स मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और ट्रक का अधिकांश हिस्सा जल चुका था।
गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आया ट्रक नंबर जेके-02-बीडब्ल्यू-2353 है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मांग उठाई कि लंबेड़ी क्षेत्र में राजमार्ग के समीप अग्निशमन वाहन की स्थायी व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं के दौरान समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here