Rajouri : घर में सो रही थीं बच्चियां, बिस्तर पर चढ़े सांप ने डंसा, दोनों बहनों की दर्दनाक मौत

Edited By Sunita sarangal, Updated: 14 Sep, 2026 12:05 PM

snake bites 2 sisters in rajouri

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियां बीती रात अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के एक कमरे में सो रही थीं।

राजौरी(शिवम): राजौरी जिले के उप जिला कालाकोट के मनमा बरमारी गांव में बीती रात दर्दनाक घटना में सांप के काटने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। मृतक बच्चियों की पहचान 5 वर्षीय अमीबा और 3 वर्षीय अमीजा के रूप में हुई है। दोनों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियां बीती रात अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के एक कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान एक सांप कमरे में पहुंच गया और बिस्तर पर चढ़ गया। सांप ने दोनों बच्चियों को काट लिया।

घटना का पता चलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के सदस्यों ने दोनों बच्चियों को तत्काल उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया, लेकिन सांप के काटने के कारण दोनों की हालत गंभीर हो गई और उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि चिकित्सकीय जांच के बाद दोनों बच्चियों की मौत सांप के काटने के कारण होने की पुष्टि हुई है। एक ही परिवार की दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत से मनमा बरमारी गांव में मातम का माहौल है। घटना की जानकारी संबंधित पुलिस एवं प्रशासन को दी गई है। घटना ने एक बार फिर ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में जहरीले सांपों से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!