Edited By Neetu Bala, Updated: 20 Jun, 2026 07:43 PM

सांप के दिखते ही परिवार और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई
राजौरी ( शिवम बक्शी ) : राजौरी जिले के नौशेरा क्षेत्र के राजल स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर में जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप के दिखते ही परिवार और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन समय रहते वन्यजीव विभाग को सूचना देकर बड़ा हादसा टाल दिया गया।
जिला राजौरी के Nowshera के राजल स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर के पास तब हड़कंप मच गया जब वहां पर एक जहरीला कोबरा देखा गया। जानकारी के अनुसार राजां पंचायत 'बी' (वार्ड नंबर 2) के निवासी चंदर मोहन शर्मा के घर में आज एक ज़हरीला कोबरा सांप देखा गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। परिवार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वन्यजीव विभाग (Wildlife Department) को इसकी सूचना दी।
वन्यजीव कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बिना किसी नुकसान के कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। वन्यजीव टीम की मुस्तैदी और सुरक्षित रेस्क्यू के लिए लोगों उनका आभार व्यक्त किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here