AIIMS में लोगों को जल्द ही मिलेंगी ये सेवाएं, Jammu पहुंचे JP Nadda ने दी जानकारी

Edited By Sunita sarangal, Updated: 08 Jul, 2024 10:20 AM

opd services will start soon in aiims vijaypur

नड्डा ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के साथ एम्स जम्मू में अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी और लेक्चर हॉल का दौरा किया।

साम्बा(अजय): केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने घोषणा की कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान

(एम्स) विजयपुर में जल्द ही ओ.पी.डी. सेवाएं शुरू होंगी और अधिक प्रतिष्ठित संकायों की भर्ती के लिए भी प्रयास जारी हैं।

विजयपुर स्थित एम्स के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नड्डा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार एम्स की गुणवत्ता से समझौता नहीं करेगी। आज देश में 22 एम्स हैं व एम्स के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक पखवाड़े के भीतर एम्स में ओपीडी खोल दी जाएगी। इसके साथ ही स्टाफ की भर्ती पर भी काम किया जा रहा है। चिकित्सा संस्थान एक दिन में विकसित नहीं होते, इसके लिए कम से कम एक दशक की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें :  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर PDP पूरी तरह तैयार, कई लोगों ने थामा पार्टी का हाथ

नड्डा ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के साथ एम्स जम्मू में अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी और लेक्चर हॉल का दौरा किया। उन्होंने आगे कहा कि एम्स की सुविधाएं, बुनियादी ढांचा, उपकरण और लॉजिस्टिक्स विश्व स्तर के हैं। वे यहां और अधिक सुविधाएं लाने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक यहां आई सुविधाएं भारत की सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं हैं। प्रोफेशनल शिक्षा प्रदान करना उनका सौभाग्य है। नड्डा ने कहा कि यहां विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं देखना संतुष्टिजनक है।

नड्डा ने संवाददाताओं से कहा कि फरवरी में पी.एम. मोदी ने एम्स जम्मू का उद्घाटन किया था। उसके बाद यहां कक्षाएं शुरू हुईं। उन्होंने यहां की सुविधाएं देखीं। उन्होंने यह समझने की कोशिश की कि एम्स जम्मू कैसे आगे बढ़ रहा है। एम्स जम्मू भारत के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक बन गया है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हिमाचल के मरीज अब पी.जी.आई. चंडीगढ़ या दिल्ली नहीं जाएंगे क्योंकि उनका इलाज एम्स जम्मू में होगा। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल शिक्षा हमारा विशेषाधिकार है। लोगों की बहुत सारी आकांक्षाएं हैं जिन्हें पूरा करना है। आज जब वह यहां विकसित एक विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा देखता हैं तो उन्हें बहुत खुशी होती है। इस मौके उनके साथ लोकसभा सांसद जुगल किशोर, पार्टी अध्यक्ष रविन्द्र रैना, राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!