Edited By Neetu Bala, Updated: 11 Sep, 2026 03:24 PM

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे यह मादक पदार्थ कहां से लाए थे और कहां सप्लाई करने जा रहे थे।
जम्मू ( रोशनी ) : नशा मुक्त अभियान के तहत जम्मू ग्रामीण पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कनाचक थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 2 संदिग्ध नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 4.73 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। जानकारी के अनुसार कनाचक थाने की पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित गश्त और चेकिंग पर थी। इसी दौरान एक गाड़ी संख्या JK02BT-0136 को संदिग्ध अवस्था में रोक कर तलाशी ली गई। गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों की पहचान विशाल शर्मा पुत्र सोमनाथ शर्मा और सुशील शर्मा पुत्र अशोक कुमार शर्मा, दोनों निवासी जंडियाल थाठी के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान उनके पास से हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया और मादक पदार्थ व गाड़ी को जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना कनाचक में FIR No. 162/2026 U/S 8/21/22/25/29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे यह मादक पदार्थ कहां से लाए थे और कहां सप्लाई करने जा रहे थे।
जम्मू ग्रामीण पुलिस ने कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नशा तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here