Edited By Sunita sarangal, Updated: 15 Sep, 2026 05:04 PM

परगवाल पुलिस की ओर से नदी के आसपास के क्षेत्रों में लगातार उद्घोषणा कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।
रियासी(रोहित मिश्रा): जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित सलाल बांध के स्पिलवे गेट मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे खोले जाएंगे। गाद निकासी (सिल्ट फ्लशिंग) और जलस्तर को नियंत्रित करने के उद्देश्य से बांध के गेट खोले जाने के मद्देनजर नदी के जलप्रवाह में वृद्धि की संभावना को देखते हुए पुलिस ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
परगवाल पुलिस की ओर से नदी के आसपास के क्षेत्रों में लगातार उद्घोषणा कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट रूप से लोगों से अपील की है कि वे अपने माल-मवेशियों को लेकर चनाव दरिया के किनारे न जाएं और बच्चों को भी नदी के आसपास न जाने दें। विशेष रूप से शाम 6 बजे गेट खोले जाने के बाद नदी के जलस्तर और बहाव में बदलाव की संभावना को देखते हुए लोगों से नदी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा गया है।
पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे किसी भी स्थिति में नदी के किनारे जाकर पानी के बहाव का जायजा लेने का प्रयास न करें। अपने बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें तथा नदी और उसके आसपास के क्षेत्र से पूरी तरह दूर रहें।
प्रशासन और पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक रूप से नदी की ओर न जाएं और सुरक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here