Jammu में युवक की हरकतों से परेशान युवती ने उठाया खौफनाक कदम, चौंका देगा पूरा मामला

Edited By Sunita sarangal, Updated: 17 Sep, 2026 01:25 PM

jammu crime news

पूरी घटना की जानकारी देते महिला ने कहा कि एक युवक है जो उन्हें पिछले 8 सालों से लगातार परेशान कर रहा है।

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू में एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक युवक के ऊपर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार युवक की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने जहर खा लिया। इस समय युवती को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

पूरी घटना की जानकारी देते महिला ने कहा कि एक युवक है जो उन्हें पिछले 8 सालों से लगातार परेशान कर रहा है। वह महिला से उनका प्लॉट बेचने को कहता रहता है लेकिन महिला ने हर बार इंकार कर देती है जिसके चलते युवक ने उनका जीना हराम कर रखा है। उक्त प्लॉट युवक के घर के साथ है जिसके चलते वह उन्हें परेशान करता है। महिला ने बताया कि युवक घर जाते वक्त उनका, उनकी बेटी और उनकी ननद का रास्ता रोकता है। अगर उनकी बेटी कॉलेज जा रही होती है तो उसे भी रास्ता रोक कर घेर लेता है और परेशान करता है।

इसके अलावा महिला ने युवक पर गंभीर आरोप लगाते कहा कि वह उनकी बेटी वीडियो बनाता है और उन पर सैक्स रैकेट चलाने जैसे झूठे इल्जाम लगाता है। थाने में भी उसने कई झूठी कंप्लेंट कर रखी हैं। युवक का कहना है कि वह बहुत पावरफुल है अगर उन्होंने प्लॉट नहीं बेचा तो वह उन्हें, उनके परिवार और उनकी बेटी की इज्जत और जिंदगी बर्बाद कर देगा। युवक ने डीसी ऑफिस में भी उनके खिलाफ झूठी कंप्लेंट की हुई है।

महिला ने यह भी कहा कि युवक के घर के साथ उनका डेढ़ मरले का प्लॉट है जिसे बेचने के लिए वह लगातार मजबूर करता रहता है। हर बार मना करने पर लड़ाई-झगड़ा करता है, गाली-गलौच भी करता है और परेशान करता है। उसकी इन्हीं हरकतों के चलते उनकी बेटी मानसिक रूप से परेशान रहने लगी और अंत में अब उसने जहर खा लिया है। महिला ने इंसाफ की गुहार लगाई है और आरोपी युवक और उसके साथियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!