Edited By Neetu Bala, Updated: 11 Sep, 2026 01:46 PM

जम्मू-कश्मीर केंद्रीय साशित प्रदेश के जम्मू में शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में कामकाज से दूरी बनाई।
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू-कश्मीर केंद्रीय साशित प्रदेश के जम्मू में शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में कामकाज से दूरी बनाई। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (AIBOC) के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख इकाई के अनुसार, कर्मचारियों की प्रमुख मांग 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना है। यूनियन नेताओं का कहना है कि मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और बैंक यूनियनों के बीच पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को लेकर समझौता हुआ था, लेकिन लंबे समय बाद भी इसे लागू नहीं किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में लंबे समय से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है, जबकि बैंक कर्मचारियों को अभी भी सप्ताह में छह दिन काम करना पड़ता है।
AIBOC ने बैंकिंग क्षेत्र में पीएलआई व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर भी आपत्ति जताई है। यूनियन के मुताबिक, हड़ताल में शामिल कर्मचारियों का एक दिन का वेतन भी काटा जाएगा, बावजूद इसके कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किए गए। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 29 सितंबर, 28 और 30 अक्टूबर 2026 को भी हड़ताल की जाएगी। यूनियन ने सरकार और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन से बातचीत के जरिए जल्द समाधान निकालने की अपील की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here