Reasi जा रही मैटाडोर का अचानक टायर Blast, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत; कई घायल

Edited By Sunita sarangal, Updated: 14 Sep, 2026 11:37 AM

reasi metador accident

हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रियासी पहुंचाया गया।

रियासी(अमित शर्मा/दिनेश ठाकुर): रियासी जिले में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। बक्कल से रियासी की ओर आ रही मैटाडोर नंबर JK-14B-2973 बातलगला के आसपास अचानक टायर ब्लास्ट होने के कारण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए।

PunjabKesari, reasi-metador-accident

हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रियासी पहुंचाया गया। इनमें से दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जी.एम.सी. जम्मू रेफर कर दिया गया जबकि अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया गया। मृतकों की पहचान 48 वर्षीय परस राम पुत्र ठाकुर दास, निवासी पोसली, तथा 35 वर्षीय मदन पुत्र बल बहादुर, निवासी सरमेका के रूप में हुई है।

PunjabKesari, reasi-metador-accident

स्थानीय लोगों के अनुसार मैटाडोर नंबर JK-14B-2973 रोजाना की तरह बक्कल से रियासी की ओर आ रही थी और इसमें सामान्य संख्या में यात्री सवार थे। लोगों का कहना है कि वाहन न तो ओवरस्पीड था और न ही ओवरलोड, लेकिन अचानक टायर फटने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

PunjabKesari, reasi-metador-accident

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!