Jammu में बढ़ रही वारदातें, लोगों में बढ़ी चिंता

Edited By Sunita sarangal, Updated: 10 Sep, 2026 03:32 PM

jammu crime news

जानकारी के अनुसार दुकानदार सोनू शर्मा जम्मू से बस के माध्यम से अपनी दुकान का सामान लेकर आए थे।

अखनूर(रोहित मिश्रा) : ज्यौड़ियां कस्बे और आसपास के गांवों में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। ताजा मामला गांव तरोटी का है, जहां अज्ञात चोर घर के बाहर सड़क किनारे रखा करीब 25 हजार रुपये का कॉस्मेटिक सामान चोरी कर ले गया।

जानकारी के अनुसार दुकानदार सोनू शर्मा जम्मू से बस के माध्यम से अपनी दुकान का सामान लेकर आए थे। बस से सामान उतरवाने के बाद उन्होंने कॉस्मेटिक का सामान घर के बाहर सड़क किनारे रख दिया था। कुछ समय बाद जब सामान को अंदर ले जाने के लिए देखा गया तो वह वहां से गायब था। आसपास तलाश करने के बावजूद सामान का कोई पता नहीं चल सका।

सोनू शर्मा के अनुसार, चोरी हुआ सामान करीब 25,000 रुपये मूल्य का था और इसमें दुकान में बिक्री के लिए लाया गया कॉस्मेटिक का सामान शामिल था। घटना के संबंध में पुलिस थाना ज्यौड़ियां में शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष और चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर समय रहते अंकुश लगाना जरूरी है, ताकि लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

स्थानीय लोगों ने ज्यौड़ियां पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा चोरी की घटनाओं की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पुलिस की नियमित गश्त और सतर्कता बढ़ने से ऐसी घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है।

लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि तरोटी में हुई चोरी के मामले की जल्द जांच कर आरोपियों का पता लगाकर सामान बरामद किया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही ज्यौड़ियां कस्बे और आसपास के गांवों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!