Jammu से Katra तक हिंदी भाषा का बोलबाला, अधिकारियों और कर्मचारियों को मिली खास ट्रेनिंग

Edited By Neetu Bala, Updated: 19 Sep, 2026 04:35 PM

hindi dominates from jammu to katra

इन कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाना है।

जम्मू  ( तनवीर ) :  राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग एवं प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जम्मू मंडल में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत हिंदी कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 17 सितंबर 2026 को मंडलीय कार्यालय, जम्मू तथा दिनांक 18 सितंबर 2026 को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कार्मिक, वाणिज्य, परिचालन, यांत्रिक, इंजीनियरिंग, संरक्षा एवं स्टेशन प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यशाला के दौरान कर्मचारियों एवं अधिकारियों को कार्यालयीन कार्यों, दैनिक पत्राचार, नोटिंग-ड्राफ्टिंग, ई-ऑफिस एवं अन्य कार्यालयीन गतिविधियों में हिंदी भाषा के सरल एवं प्रभावी प्रयोग हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही हिंदी के प्रयोग से संबंधित व्यावहारिक कठिनाइयों पर चर्चा कर उनका समाधान भी बताया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया गया कि वे अपने दैनिक कार्यों में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करें तथा अन्य कर्मचारियों को भी राजभाषा हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करें।

मंडलीय कार्यालय, जम्मू में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता श्री सुनील बडोनी, राजभाषा अधिकारी एवं सहायक कार्मिक अधिकारी, जम्मू मंडल द्वारा की गई, जबकि श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन पर आयोजित कार्यशाला स्टेशन प्रबंधक के सहयोग से संपन्न हुई।

इन कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!