Edited By Sunita sarangal, Updated: 15 Sep, 2026 12:54 PM

जानकारी के अनुसार फाइनेंस कंपनी के मालिक जब आज सुबह अपनी कंपनी में पहुंचे और ए.सी. ऑन करने को कहा तो उनका ए.सी. काम नहीं कर रहा था।
जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में चोरों का आतंक इतना ज्यादा हो चुका है कि अब लगता है जम्मू-कश्मीर में कोई भी सुरक्षित नहीं है। वहीं अगर हम बात करें जिला जम्मू के एग्जिबिशन ग्राउंड की तो यहां पर गाड़ियां फाइनेंस करने वाली एजेंसी है उसके छत पर लगे ए.सी. की कॉपर की पाइप्स और तारे चोर लेकर रफूचक्कर हो गए।
जानकारी के अनुसार फाइनेंस कंपनी के मालिक जब आज सुबह अपनी कंपनी में पहुंचे और ए.सी. ऑन करने को कहा तो उनका ए.सी. काम नहीं कर रहा था। इस पर मालिक ने इलेक्ट्रीशियन को बुलाया और चेक करवाया। इस दौरान उन्होंने पाया कि चोरों ने उनके ए.सी. की कॉपर की पाइप और तारें काट दी हैं। इसके अलावा गाड़ी के शीशे भी तोड़कर उसमें से सामान भी निकाल कर ले गए।
कंपनी के मालिक ने तुरंत नजदीकी थाना नवाबाद में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। मौके पर नवाबाद थाने की पुलिस पहुंची और छानबीन कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here