Jammu सहित कई स्टेशनों पर चलाया गया अभियान, Railway की यात्रियों से खास अपील

Edited By Neetu Bala, Updated: 24 Sep, 2026 05:16 PM

campaign conducted at several stations

जम्मू मंडल रेल प्रशासन स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक मुक्त रेल यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है और यात्रियों से इस अभियान में सहयोग की अपील करता है।

जम्मू ( तनवीर ) :  स्वच्छता ही सेवा - 2026 अभियान के अंतर्गत जम्मू मंडल द्वारा आज दिनांक 24 सितंबर, 2026 को मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सघन स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत यात्रियों और स्टॉल वेंडरों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध के बारे में जागरूक किया गया। यात्रियों को पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों के उपयोग हेतु प्रेरित करने के लिए सूचनात्मक पर्चे भी वितरित किए गए तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मंडल के प्रमुख स्टेशनों - *जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) एवं पठानकोट कैंट सहित सभी स्टेशनों पर सफाई, कूड़ा-कचरा प्रबंधन, नो-प्लास्टिक अभियान और यात्री जागरूकता से संबंधित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस दौरान रेल कर्मचारियों, सफाई मित्रों और स्वयंसेवकों ने स्टेशनों पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा यात्रियों से रेल परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखने और प्लास्टिक का उपयोग न करने का आह्वान किया।

जम्मू मंडल रेल प्रशासन स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक मुक्त रेल यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है और यात्रियों से इस अभियान में सहयोग की अपील करता है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!