Jammu में दिखेगा आस्था का महासंगम, 11 हजार महिलाओं की भागीदारी से निकलेगी कलश यात्रा

Edited By Neetu Bala, Updated: 11 Sep, 2026 08:28 PM

a grand confluence of faith to be witnessed in jammu

शुक्रवार को जीवन नगर स्थित हृदयदीप आश्रम में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान स्वामी हरिदानंद गिरि जी महाराज ने इसकी जानकारी दी।

आर.एस.पुरा (मुकेश) :  जम्मू में 6 फरवरी 2027 से 15 फरवरी तक जम्मू तवी के किनारे विराट दिव्य अंबा महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शुक्रवार को जीवन नगर स्थित हृदयदीप आश्रम में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान स्वामी हरिदानंद गिरि जी महाराज ने इसकी जानकारी दी।

इस मौके पर महामंडलेश्वर रामेश्वर दास जी महाराज, संत दिनेश भारती, संत गंगाधर जी महाराज, महंत राजेश बिट्टू, सांसद जुगल किशोर शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के राजेश गुप्ता सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

स्वामी हरिदानंद गिरि जी महाराज ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के इतिहास में पहली बार जम्मू में अंबा यज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा का इतना विराट आयोजन होने जा रहा है। 6 फरवरी को 11 हजार महिलाओं की भागीदारी वाली विशाल कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा। आयोजन के दौरान प्रतिदिन हवन-यज्ञ होंगे, जबकि दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। रात्रि में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान करीब 9 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। उन्होंने अंबा यज्ञ के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका संबंध प्राचीन धार्मिक परंपराओं से है।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों से इस विराट धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की। साथ ही बताया कि जो महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होना चाहती हैं, वे ट्रस्ट से संपर्क कर सकती हैं। आयोजन को सफल बनाने में विश्व हिंदू परिषद सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों का सहयोग मिल रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान एक भजन का भी विमोचन किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!