Edited By VANSH Sharma, Updated: 22 Feb, 2026 03:45 PM

जम्मू के प्रसिद्ध शालीमार बाजार में एक युवक अपनी मेहनत से रंग-बिरंगी कॉटन कैंडी बनाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा है।
जम्मू (रोशनी): जम्मू के प्रसिद्ध शालीमार बाजार में एक युवक अपनी मेहनत से रंग-बिरंगी कॉटन कैंडी बनाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। यह मीठी और फूली हुई कॉटन कैंडी इतनी लोकप्रिय हो गई है कि सिर्फ बच्चे ही नहीं, बड़े भी इसके दीवाने हो गए हैं। बाजार में घूमते हुए अक्सर देखा जा सकता है कि लोग बच्चों के साथ-साथ खुद भी एक-दो स्टिक पर लिपटी यह रंगीन मिठाई खरीदते नजर आते हैं।
कॉटन कैंडी, जिसे लोकप्रिय रूप से ‘बुढ़िया के बाल’ भी कहा जाता है, अपनी रुई जैसी नरम बनावट और मुंह में घुल जाने वाले स्वाद के कारण हर उम्र के लोगों को आकर्षित करती है। विभिन्न रंगों में उपलब्ध यह स्वीट ट्रीट आजकल शादियों, मेलों और त्योहारों में फूड स्टॉल के रूप में भी खूब पसंद की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here