जम्मू-कश्मीर के इस इलाके में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में फैली सनसनी

Edited By VANSH Sharma, Updated: 12 Feb, 2026 03:30 PM

a young man took a horrific step in this area of  jammu and kashmir

बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात की है।

जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह इलाके के ठाठा राउंडा क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पोस्ट भलरा की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक ने यह खौफनाक कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका फिलहाल कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!