LoC के पास घुसपैठ की साजिश विफल, भारतीय सेना की सतर्कता से टला खतरा

Edited By VANSH Sharma, Updated: 19 Feb, 2026 07:16 PM

infiltration plot near loc foiled threat averted due to indian army s vigilance

भारतीय सेना ने खुफिया सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर सीमा क्षेत्र में आतंकियों की घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया।

राजौरी (शिवम बक्शी): भारतीय सेना ने खुफिया सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर सीमा क्षेत्र में आतंकियों की घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। यह घटना राजौरी जिले के सुंदरबनी के नाथुआ तिब्बा इलाके से सामने आई, जो नियंत्रण रेखा (LoC) के नजदीक स्थित है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गुरुवार तड़के संदिग्ध आतंकियों की गतिविधि देखी गई। खुफिया इनपुट मिलने के बाद सेना पहले से ही सतर्क थी। जैसे ही हलचल का पता चला, जवानों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

सेना के सतर्क जवानों ने हालात का सही आकलन करते हुए सटीक और नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की, जिससे आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश पूरी तरह विफल हो गई। सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई से सीमा पार से रची जा रही साजिश सफल नहीं हो पाई।

घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। जवानों को रणनीतिक रूप से दोबारा तैनात किया गया है और क्षेत्र में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, हर माध्यम से इलाके पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत रोका जा सके।

सेना अधिकारियों ने बताया कि पूरे क्षेत्र में उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखी गई है और सीमा सुरक्षा मजबूत करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!