Edited By VANSH Sharma, Updated: 20 Feb, 2026 05:54 PM

जम्मू-कश्मीर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है।
जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू-कश्मीर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि श्रीनगर जिले के नौगाम सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम (सीजफायर) का उल्लंघन किया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सीमा क्षेत्र में गोलीबारी की घटना सामने आई है। हालांकि अभी तक किसी तरह के नुकसान या हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और स्थानीय स्तर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
अधिकारियों की ओर से फिलहाल इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
(नोट: यह जानकारी सूत्रों के आधार पर है। पंजाब केसरी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता।)
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here