Edited By Kamini, Updated: 17 Feb, 2026 12:52 PM

जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध देवी पिंडी तीर्थ स्थल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास खबर सामने आई है।
कटड़ा (अमित शर्मा) जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध देवी पिंडी तीर्थ स्थल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास खबर सामने आई है। दरअसल, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल द्वारा सोमवार को जम्मू संभाग के देवी पिंडी तीर्थ स्थल को दोबारा खोलने की घोषणा की गई है।
इस घोषणा के बाद से स्थानीय लोगों में रोजगार में इजाफा होने में काफी उम्मीद है। तो वही मां वैष्णो देवी के दर्शनों के बाद श्रद्धालु देवी पिंडी का भी रुख करते नजर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि सरकार को इस स्थल पर सुविधाओं को बढ़ावा देना चाहिए ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शनों के बाद इस स्थल की और रुख भी कर सके।
आपको बता दें कि, देवी पिंडी जम्मू के कटरा के पास एक शांत और प्राचीन तीर्थ स्थल है, जो माता वैष्णो देवी से ही जुड़ा माना जाता है। यहाँ महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती पिंडी रूप में विराजमान हैं। रियासी जिले में कटड़ा के पास स्थित एक प्राचीन और शांत तीर्थ स्थल है, जो वैष्णो देवी की पवित्र गुफा के पीछे पहाड़ियों में स्थित है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here