Big News: किश्तवाड़ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के उड़ाए चिथड़े, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Edited By Neetu Bala, Updated: 22 Feb, 2026 03:35 PM

सुबह से किश्तवाड़ में चल रही मुठभेड़ में सेना और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है।
किश्तवाड़ ( पारुल दुबे ) : सुबह से किश्तवाड़ में चल रही मुठभेड़ में सेना और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन त्राशी-I के तहत यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ है। विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर White Knight Corps, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की टीमें आतंकवादियों का पता लगाकर मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया है।
सेना के सूत्रों के अनुसार, इस ऑपरेशन में दोनों आतंकवादियों को निशाना बनाकर उनके ठिकाने को समाप्त किया गया है। साथ ही ऑपरेशन के दौरान AK-47 राइफलें समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here