Amarnath Yatra: 2026 में महादेव के भक्तों के लिए क्या है खास? … जानकर रह जाएंगे हैरान!

Edited By Neetu Bala, Updated: 13 Feb, 2026 11:48 AM

amarnath yatra 2026 what s in store for devotees of mahadev this year

जम्मू कश्मीर के  उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार को श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की 50वीं मीटिंग की अध्यक्षता की।

जम्मू  (कमल):  जम्मू कश्मीर के  उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार को श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की 50वीं मीटिंग की अध्यक्षता की। बैठक में इस वर्ष की तैयारियों और प्रबंधों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस वर्ष 29 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा के मौके पर प्रथम पूजा कराने का निर्णय लिया गया है जबकि बाबा बर्फानी को समर्पित लेजर और साऊंड शो को मंजूरी दी गई है।

श्रीनगर और जम्मू दोनों जगहों पर लेजर और साऊंड शो होस्ट किया जाएगा। यह शो एक कल्चरल लाइट हाऊस के तौर पर भी काम करेगा जो केंद्र शासित प्रदेश के समृद्ध आध्यात्मिक इतिहास को दिखाएगा। बोर्ड ने कहा कि यात्रा की औपचारिक शुरुआत की तारीख जल्द ही फाइनल की जाएगी। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन भी हैं।

बोर्ड ने 2026 यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के आध्यात्मिक अनुभव और सुविधा को और बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रमुख उपायों को मंजूरी दी। श्राइन बोर्ड ने पंजीकृत यात्रियों, सेवा प्रदाताओं, अधिकारियों, मौसमी श्रमिकों और पुजारियों के लिए दुर्घटना बीमा कवर को 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने का फैसला किया।

श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को मंजूरी

उप-राज्यपाल ने श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों के लिए विभिन्न कल्याणकारी उपायों पर भी चर्चा की और उनके लिए कल्याणकारी योजनाओं को मंजूरी दी। इसके उपरांत उप-राज्यपाल ने अधिकारियों को यात्रा के मार्ग में उपयुक्त शौचालय सुविधाओं की स्थापना के लिए स्थानों की पहचान करने के निर्देश दिए। उन्होंने तीर्थयात्रियों, सेवा प्रदाताओं और सुरक्षा कर्मियों के लिए पटरियों पर बारिश से बचाव के लिए शैड (आश्रयों) के निर्माण करने के निर्देश दिए। बैठक में चल रही परियोजनाओं, यात्रा संबंधी जानकारी का प्रसार, टट्टुओं के लिए बीमा कवर, मौसम का अनुमान लगाने वाला इंफ्रास्ट्रक्चर और सिस्टम, सिक्योरिटी और निगरानी, सर्विस के लिए डिजिटल प्री-पेड सिस्टम, दोनों रास्तों पर कमजोर हिस्सों पर क्रैश बैरियर और सेफ्टी रेलिंग लगाने व अलग-अलग डिपार्टमैंट द्वारा किए जा रहे अलग-अलग कामों में हुई प्रोग्रैस पर चर्चा की गई।

बालटाल और पहलगाम दोनों रास्तों पर अब ट्रैक को चौड़ा किया गया

बैठक में बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (बी.आर.ओ.) द्वारा यात्रा ट्रैक के मैंटीनैंस, रैस्टोरेशन और डिवैल्पमैंट का रिव्यू किया गया और बताया गया कि बी.आर.ओ. ने बालटाल और पहलगाम दोनों रास्तों पर आरामदायक ट्रैक को चौड़ा कर दिया है। इस काम में काफी प्रोग्रैस हुआ है। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर डा. मंदीप के. भंडारी ने आने वाली यात्रा के इंतजामों के बारे में एक प्रैजैंटेशन दिया। बैठक में श्राइन बोर्ड के कई सदस्य व यू.टी. प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!