Breaking News: श्रीनगर में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 7 जवान घायल

Edited By Neetu Bala, Updated: 21 Feb, 2026 11:32 AM

breaking news army vehicle meets with an accident in srinagar

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के डगपोरा इलाके में सेना का एक वाहन हादसे का शिकार हो गया है।

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के डगपोरा इलाके में सेना का एक वाहन हादसे का शिकार हो गया है। बताया जा रहा है कि इस सड़क सीआरपीएफ के कई जवान घायल हुए हैं। यह हादसा अहमद नगर में डगपोरा रोड पर हुआ है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर के वाहन पर से कंट्रोल खो देने कारण यह हादसा हुआ है जिस कारण गाड़ी सड़क से फिसलकर नहर में गिर गई। इस हादसे में 7 जवानों के घायल होने की खबर है।

अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को इलाज के लिए शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS), सौरा में शिफ्ट किया गया। घायलों की पहचान नागिंदर सिंह (36), अजीत कुमार राम (36), राज किशोर राय (40), अमित कुमार यादव (38), राजधन राम (55), मंकर कुमार (40) और नीरज कुमार (45) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी घायल जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें कई चोटें आई हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!