जम्मू के इस Spa Centre में पुलिस की Raid, मचा हड़कंप

Edited By VANSH Sharma, Updated: 10 Feb, 2026 09:54 PM

police raid at this spa centre in jammu

जम्मू पुलिस ने अवैध और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू पुलिस ने अवैध और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नरवाल इलाके में स्थित शाइन स्पा सेंटर पर छापा मारा। यह स्पा सेंटर पुलिस पोस्ट नरवाल, सब-डिवीजन ईस्ट, साउथ ज़ोन जम्मू के अंतर्गत आता है।

पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि इस स्पा सेंटर में कुछ विदेशी नागरिक बिना वैध दस्तावेज़ों के रह रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस पोस्ट नरवाल के प्रभारी पीएसआई सुशील ने अपनी टीम के साथ सुनियोजित तरीके से छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर की गहन तलाशी ली गई। मौके पर मौजूद रजिस्टरों और अन्य दस्तावेज़ों की जांच की गई। इसके अलावा डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद कर जब्त किया गया। कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

यह पूरी कार्रवाई थाना बहू फोर्ट के एसएचओ, एसडीपीओ ईस्ट और एसपी सिटी साउथ की निगरानी में की गई, जबकि पूरे ऑपरेशन की देखरेख एसएसपी जम्मू द्वारा की गई।

इस मामले में संबंधित पुलिस थाने में एफआईआर नंबर 44/2026, धारा 21 और 24 इमीग्रेशन एक्ट/फॉरेनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं इस मामले में कोई बड़ा नेटवर्क तो शामिल नहीं है।

जम्मू पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है और ऐसे अवैध कार्यों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की आम जनता ने सराहना की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!