J&K Weather: मौसम ने बदला मिजाज, फरवरी में ही टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 28 के लिए Alert जारी...

Edited By Neetu Bala, Updated: 22 Feb, 2026 12:03 PM

j k weather weather changes mood heat record broken in february itself

रविवार को जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे ठंड का एहसास बना रहा, लेकिन सूर्य देव के दर्शन के बाद धूप खिल गई और कोहरे में कमी आ गई।

जम्मू ( रोशनी ) :   जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला-बदला सा है। रविवार को जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे ठंड का एहसास बना रहा, लेकिन सूर्य देव के दर्शन के बाद धूप खिल गई और कोहरे में कमी आ गई। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि श्रीनगर और कश्मीर घाटी में यह उछाल और भी ज्यादा है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो फरवरी महीने का अब तक का सबसे ऊंचा रिकॉर्ड है। यह सामान्य से करीब 10 डिग्री अधिक है, जिससे फरवरी में ही गर्मी का अहसास होने लगा है। कई जगहों पर अप्रैल जैसा मौसम महसूस हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक जम्मू-कश्मीर में मौसम मुख्य रूप से सामान्य रहेगा, लेकिन तापमान में और 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, 28 फरवरी को कश्मीर के कुछ पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। लोगों को इन इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जम्मू में धूप निकलने के बाद मौसम सुहावना हो गया, जबकि कश्मीर में बढ़ते तापमान से लोगों को असहज महसूस हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह असामान्य गर्मी जलवायु परिवर्तन का संकेत हो सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!