Edited By Neetu Bala, Updated: 23 Feb, 2026 11:27 AM

शाम आते-आते सेना ने मलबे के नीचे से एक और आतंकी का शव और बंदूक बरामद कर ली, जिसके साथ ही आज मारे जाने वाले आतंकियों की संख्या 3 हो गई है।
किश्तवाड़ (अजय) : आतंकवाद विरुद्ध एक बड़ी सफलता के तहत किश्तवाड़ जिला के छात्रू - पासरकूट में कल सुबह सुरक्षा बलों के साथ शरू हुई एक मुठभेड़ में क्षेत्र में सक्रिय जेश ए मोहम्मद संगठन के साथ जुड़े 3 आतंकी मारे गए। जिसके साथ ही क्षेत्र में चलाए गए अभियान त्राशि - 1 में अभी तक 4 आतंकी मारे गए हैं।
प्राप्त जनकारी अनुसार छात्रू में चले लंबे अभियान दौरान कल सुबह पासरकूट के वानी पुरा के करीब एक ढोक में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया और 11.00 बजे के दोनों तरफ से गोलियां चलना शुरू हो गई, जिसमे 2- पैरा , आर आर, CRPF और जम्मू कश्मीर पुलिस की SOG का दल शामिल था। इसी बीच सुरक्षा बलों ने ढोक को उड़ा दिया और ढोक की तलाशी दौरान सुरक्षा बलों ने पहले जले हुए दो शव और दो AK - 47 बंदूकें भी बरामद कर लीं और शाम आते-आते सेना ने मलबे के नीचे से एक और आतंकी का शव और बंदूक बरामद कर ली, जिसके साथ ही आज मारे जाने वाले आतंकियों की संख्या 3 हो गई है।
बताया जा रहा है कि अभी भी वहां पर तलाशी अभियान चल रहा है। इस मुठभेड़ में सेना का एक स्नाइफेर डॉग भी घायल हुआ है जिसका उपचार किया जा रहा है। ज्ञात रहे कि गुप्त सूचनाओं के आधार पर जनवरी में ओपरेशन त्राशि -1 तहत सुरक्षा बलों ने छात्रू के एक बड़े इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी थी। परिणाम स्वरूप 17 जनवरी को सुन नाड, 22 जनवरी को आर्य गाम, 25 जनवरी को जानसिर और 31 जनवरी को दोलगांव में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी लेकिन आतंकी भागने में सफल रहे। इस दौरान हालांकि सेना को नुकसान भी उठाना पड़ा था लेकिन बर्फ की मोटी चादर और शून्य से नीचे तापमान चले जाने के बावजूद सुरक्षा बल आतंकियों के पीछे लगे हुए हैं 4 फरवरी की शाम को एक बार फिर से डीछाड दोलगांव में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई जिसमें एक आतंकी मारा गया जबकि अन्य की तलाश जारी थी। और कल फिर से मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर हुई मुठभेड़ में तीन और आतंकी मारे गए जिनकी पहचान की जा रही है। हालांकि बताया जा रहा है कि इनमें एक मोस्ट वांटेड जैश कमांडर सैफ उल्ला भी है लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here