Breaking: सफापोरा-गांदेरबल रोड पर संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप, इलाका सील
Edited By Neetu Bala, Updated: 21 Feb, 2026 01:05 PM

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंचे और एहतियात के तौर पर इलाके को घेर लिया।
गांदेरबल ( मीर आफताब ) : जम्मू-कश्मीर के सफापोरा-गांदरबल रोड पर तब हड़कंप मच गया जब वहां पर एक संदिग्ध वस्तु को देखा गया। सूत्रों ने बताया कि शनिवार को सफापोरा-गांदेरबल रोड पर एक संदिग्ध चीज़ मिली है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंचे और एहतियात के तौर पर इलाके को घेर लिया। चीज किस तरह की थी और उसके बाद क्या कार्रवाई हुई, इस बारे में और जानकारी का इंतज़ार है। अधिकारी हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं और जल्द ही और जानकारी मिलने की उम्मीद है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here