लव, लिव-इन और लापता! प्राइवेट फोटोज लीक कर भागा प्रेमी, इश्क में अंधी जम्मू पहुंची लड़की

Edited By VANSH Sharma, Updated: 22 Feb, 2026 07:58 PM

lover leaks private photos and flees girl returns to jammu blinded by love

डेटिंग ऐप के जरिए शुरू हुई एक प्रेम कहानी शादी के बाद धोखे में बदल गई।

जम्मू डेस्क: डेटिंग ऐप के जरिए शुरू हुई एक प्रेम कहानी शादी के बाद धोखे में बदल गई। 23 वर्षीय अनन्या अपने पति अमनदीप की तलाश में पिछले 3 महीनों से भटक रही है। पीड़िता के अनुसार 20 अगस्त 2025 को दोनों की शादी हुई थी, लेकिन 8 दिसंबर से उसका पति अचानक गायब हो गया।

महिला ने बताया कि अमनदीप पहले बेंगलुरु में काम करता था, जबकि वह खुद केरल में नौकरी करती थी। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई, बातचीत बढ़ी, मुलाकातें प्यार में बदलीं और फिर शादी हो गई। शादी का रिश्ता लेकर अमनदीप अकेले ही अनन्या के घर कोलकाता गया था। उसने बताया था कि उसके पिता का ऑपरेशन है, इसलिए वे नहीं आ सकते।

पीड़िता के मुताबिक, शादी से पहले आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ लिव-इन रिलेशन में रहना शुरू किया था। बाद में दोनों ने शादी कर ली, लेकिन कुछ समय बाद ही युवक कथित रूप से फरार हो गया।

महिला ने जब पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई तो जांच के दौरान सामने आया कि अमनदीप पहले भी कई लड़कियों के साथ रिश्ते में था और शादी का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बना चुका है। अब 3 महीने बीतने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

पीड़िता हाल ही में जम्मू पहुंची है और आरोपी के परिवार से मिलने की कोशिश कर रही है, लेकिन परिवार ने भी उससे संपर्क तोड़ लिया है और फोन बंद कर दिए हैं। महिला का आरोप है कि आरोपी के पिता रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर (एसआई) हैं।

महिला ने बताया कि 12 दिसंबर को उसने शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपी के फ्लैट की तलाशी भी ली है। पीड़िता का आरोप है कि फरार होने से पहले आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरें अपने दोस्तों के साथ साझा कर दीं। उसे आरोपी के फोन में कई अन्य लड़कियों की तस्वीरें भी मिलीं। पीड़िता ने जम्मू पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उसका कहना है कि वह चाहती है कि आरोपी सामने आए, ताकि उससे कुछ सवाल पूछे जा सकें और उसे न्याय मिल सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!