Poonch में भयानक आग का तांडव, एक साथ कई दुकानें और मकानों को किया राख

Edited By Sunita sarangal, Updated: 13 Oct, 2026 10:36 AM

6 shops and 2 houses burnt in poonch fire incident

इस भीषण अग्निकांड में दुकानों और मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।

पुंछ(धनुज शर्मा): पुंछ जिले की तहसील मंडी के दुर्गम गांव खड़प्पा में देर रात भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग की चपेट में आने से 6 दुकानें और 2 मकान जलकर राख हो गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

आग लगने की सूचना मिलते ही लोरन थाना प्रभारी यूनुस खान मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर देर रात तक आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किए। सीमित संसाधनों और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इस भीषण अग्निकांड में दुकानों और मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों तथा कुल नुकसान का आकलन किया जाना अभी बाकी है। घटना से प्रभावित लोगों को सहायता की आवश्यकता है। फिलहाल आग लगने के कारणों और अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!