Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Oct, 2026 08:49 PM

पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी ने आगे कहा कि इस दौरान इस सिस्टम के कारण मैदानी इलाकों में बारिश और क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की उम्मीद है।
श्रीनगर ( मीर आफताब ) : जम्मू-कश्मीर के वैदर को लेकर नई अपडेट सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) असर डालने वाला है। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एक स्वतंत्र एजेंसी ने सोमवार को बताया कि इसकी तीव्रता थोड़ी बढ़ गई है, जिससे 13 से 15 अक्टूबर के बीच पूरे केंद्र शासित प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना बढ़ गई है। कश्मीर स्थित मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली स्वतंत्र एजेंसी 'कश्मीर वेदर' ने कहा, "वेस्टर्न डिस्टर्बेंस वापस आ गया है। आने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की तीव्रता थोड़ी बढ़ गई है, जिससे 13-15 अक्टूबर के दौरान पूरे J&K में बारिश और बर्फबारी की संभावना बढ़ गई है।"
एजेंसी ने कहा कि इस सिस्टम का मुख्य असर उत्तरी कश्मीर में देखने को मिल सकता है, जबकि मध्य और दक्षिणी कश्मीर के कुछ हिस्सों पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है। पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी ने आगे कहा कि इस दौरान इस सिस्टम के कारण मैदानी इलाकों में बारिश और क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की उम्मीद है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here