Jammu Kashmir में आज भी बिगड़ेगा मौसम, विभाग ने जारी किया Yellow Alert

Edited By Sunita sarangal, Updated: 10 Oct, 2026 12:27 PM

jammu kashmir weather alert

विभाग के अनुसार आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है.....

जम्मू(रोशनी): जम्मू-कश्मीर में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विभाग श्रीनगर ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। बीते दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद आज भी रात के समय कई जगहों पर हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना बनी हुई है, साथ ही तेज रफ्तार से हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 अक्टूबर को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की बारिश व ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होगी, 11 और 12 अक्टूबर को मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा, 13 और 14 अक्टूबर को फिर से बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की बारिश, गरज के साथ छींटे और तेज हवाएं चलने की संभावना है, 15 अक्टूबर को मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा लेकिन कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है और 16 से 18 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए किसानों को सलाह दी है कि वे सेब और धान की कटाई जारी रखें और कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें, वहीं 10 और 13-14 अक्टूबर के दौरान गरज और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!