Edited By Sunita sarangal, Updated: 13 Oct, 2026 03:54 PM

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाजार में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह के अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।
पुंछ(धनुज शर्मा): जिला विकास आयुक्त (डी.सी.) पुंछ के निर्देशों पर नगर परिषद पुंछ के सी.ई.ओ. खलील अहमद बांडे की देखरेख में नगर परिषद की विशेष टीम ने मंगलवार को पुंछ मुख्य बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के बाहर सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर रखा सामान जब्त किया गया।
अधिकारियों के अनुसार, नगर परिषद की ओर से कुछ दिन पहले ही सभी दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वे अपनी दुकानों का सामान बाहर न रखें, ताकि बाजार में अतिक्रमण की समस्या पर अंकुश लगाया जा सके और आम लोगों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पूर्व चेतावनी के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विशेष टीम ने दुकानों के बाहर रखा सामान अपने कब्जे में ले लिया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाजार में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह के अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे। दुकानदारों से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, सार्वजनिक स्थानों पर सामान रखने से बचें और बाजार को व्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने में सहयोग दें।
नगर परिषद की इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना, पैदल चलने वालों को राहत देना और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त रखना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here