जम्मू में Blast! सिलेंडर फटने से 3 पुलिसकर्मी घायल

Edited By Neetu Bala, Updated: 17 Oct, 2026 01:40 PM

blast in jammu

घटना के बाद तीनों घायलों को  GMCH जम्मू पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जम्मू (रोहित मिश्रा): जम्मू के सेक्टर घरोटा स्थित मथवार बाबा बल्लो देव अस्थान में दंगल समारोह के दौरान गुब्बारा भरने वाला सिलेंडर फटने से तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए GMCH जम्मू में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना दंगल समारोह के दौरान हुई। हादसे में घरोटा पुलिस थाने में तैनात तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों की पहचान एसजीसीटी खेम करण शर्मा (38), निवासी राजपुरा कैंप काना चक, एएसआई वेद राज (52), निवासी जंडियाल थाथी और एसपीओ राज कुमार (31), निवासी गलाली मथवार के रूप में हुई है।

घटना के बाद तीनों घायलों को  GMCH जम्मू पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!