Edited By Neetu Bala, Updated: 11 Oct, 2026 04:33 PM

इस बीच, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
श्रीनगर ( मीर आफताब ) : श्रीनगर के नूरबाग इलाके के जहांगीर मोहल्ला में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक 3 मंज़िला रिहायशी मकान में लगी आग से बचने की कोशिश में खिड़की से कूदने के बाद एक महिला की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि जब आग लगी, तो महिला अपने घर की तीसरी मंज़िल पर थी। उन्होंने बताया कि आग से बचने के लिए वह खिड़की से कूद गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे SMHS अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसकी पहचान नूरबाग, श्रीनगर की रहने वाली हलीमा शेख (गुलज़ार अहमद शेख की पत्नी) के तौर पर हुई।
अस्पताल के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। इस बीच, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here