Edited By Sunita sarangal, Updated: 13 Oct, 2026 09:52 AM

स दौरान जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
जम्मू(रोशनी): जम्मू-कश्मीर में सोमवार को दिनभर मौसम सामान्य और साफ रहने के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
बता दें कि जम्मू संभाग में बीते दिनों हुई भारी बारिश और बाढ़ ने पहले ही काफी तबाही मचाई है। कई इलाकों में अभी भी जनजीवन पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है। ऐसे में एक बार फिर बारिश की चेतावनी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 से 15 अक्तूबर तक मौसम ज्यादा खराब रहने की संभावना है।
इस दौरान जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी इलाकों और महत्वपूर्ण दर्रों पर हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 16 अक्तूबर को मौसम में सुधार होगा और आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। 17 से 24 अक्तूबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद है।
विभाग ने किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। 13 से 15 अक्तूबर के दौरान सेब, धान और अन्य कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर स्टोर करने की सलाह दी गई है ताकि बारिश से फसल को नुकसान न हो। इसके साथ ही यात्रियों, ट्रांसपोर्टरों और आम जनता से अपील की गई है कि वे मौसम और ट्रैफिक एडवाइजरी को ध्यान में रखकर ही यात्रा की योजना बनाएं, खासकर पहाड़ी और भूस्खलन संभावित इलाकों में सफर से बचें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here