Edited By Sunita sarangal, Updated: 06 Oct, 2026 04:03 PM

जांच के दौरान जिन वाहनों के दस्तावेज अधूरे पाए गए, उन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
पुंछ(धनुज शर्मा): यातायात नियमों के उल्लंघन पर शिकंजा कसते हुए ट्रैफिक विभाग ने आज पुंछ के नाका रोड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहनों को रोककर उनके आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।
जांच के दौरान जिन वाहनों के दस्तावेज अधूरे पाए गए, उन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया। चेकिंग के दौरान कुछ ऐसे वाहन भी सामने आए, जिनके दस्तावेज वर्ष 2017 से अब तक पूर्ण नहीं किए गए थे। ऐसे वाहनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया गया और संबंधित मामलों में FIR दर्ज की गई।
ट्रैफिक विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी जरूरी दस्तावेज अपडेट रखें और यातायात नियमों का पालन करें। विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here