महिला JKAS अधिकारी के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला, जांच के आदेश जारी

Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Oct, 2026 05:30 PM

inquiry ordered in case of female jkas officer

यह कार्रवाई तब की गई है, जब 'मिशन युवा' की समीक्षा बैठक के दौरान कुमार राजीव रंजन द्वारा बीनीश वानी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने का कथित ऑडियो/वीडियो क्लिप वायरल हो गया, जिसकी काफी आलोचना हुई।

श्रीनगर ( मीर आफताब )  :  जम्मू-कश्मीर सरकार ने शुक्रवार को श्रम एवं रोजगार विभाग के प्रशासनिक सचिव, IAS अधिकारी कुमार राजीव रंजन द्वारा एक महिला JKAS अधिकारी के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, आवास एवं शहरी विकास विभाग की आयुक्त/सचिव, IAS अधिकारी मनदीप कौर (AGMUT:2004) को इस मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि जांच अधिकारी, कुमार राजीव रंजन द्वारा रोजगार विभाग, गांदरबल की सहायक निदेशक (JKAS) बीनीश वानी के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार के मामले की विस्तृत जांच करेंगी। इस घटना की चर्चा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी हुई थी।

जांच अधिकारी को आदेश जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त सचिव, JKAS अधिकारी अमित वर्मानी इस मामले में 'प्रेजेंटिंग ऑफिसर' (प्रस्तुतकर्ता अधिकारी) होंगे।

यह कार्रवाई तब की गई है, जब 'मिशन युवा' की समीक्षा बैठक के दौरान कुमार राजीव रंजन द्वारा बीनीश वानी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने का कथित ऑडियो/वीडियो क्लिप वायरल हो गया, जिसकी काफी आलोचना हुई।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!